दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी यूपी की राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रही है। आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ में बताया, प्रदेश की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है। लेकिन अब मुद्दों पर बात होगी।

लखनऊ (Uttar Pradesh). दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी यूपी की राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रही है। आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ में बताया, प्रदेश की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है। लेकिन अब मुद्दों पर बात होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें क्या है आम आदमी पार्टी का प्लान 
उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी यूपी के पंचायत चुनाव में उतरेगी। प्रदेश में 24 फरवरी से 22 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाकर 25 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। अगले 90 दिनों में एक लाख सात हजार गांवों में आप कार्यकर्ता जाकर लोगों से बात करेंगे और मुद्दों की जानकारी लेंगे। तीन महीने में सारा फीडबैक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।

यूपी के लोगों को सही विकल्प की जरूरत
संजय सिंह ने कहा, अब हमारा फोकस यूपी के किसान और नौजवान होंगे। दिल्ली में हमने काम करके दिखाया। गरीब से गरीब बच्चे को अब सरकारी स्कूलों में शिक्षा मिल रही है। मोहल्ला क्लीनिक से इलाज मिल रहा है। जबकि यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नौजवान निराश हैं। यहां के लोगों को सही विकल्प की जरूरत है।