एक शराबी युवक ने अपनी विधवा भाभी से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। भाभी के विरोध करने के बाद उसने मौक़ा पाकर 6 साल की भतीजी के साथ दरिंदगी की

बांदा(Uttar Pradesh ). यूपी के बांदा में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी युवक ने अपनी विधवा भाभी से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। भाभी के विरोध करने के बाद उसने मौक़ा पाकर 6 साल की भतीजी के साथ दरिंदगी की। 6 साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी के बांदा के शहर कोतवाली इलाके में एक शराबी युवक छोट्टन(20) अपनी विधवा भाभी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। भाभी ने कई बार उसे फटकार भी लगाई थी। जिसके बाद उसने मौक़ा पाकर भाभी की 6 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की। मासूम ने ये बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां ने शराबी युवक की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

पुलिस के संवेदनहीनता से दो घंटे नहीं दर्ज हुई FIR 
पीड़ित महिला ने अपनी बच्ची को लेकर शहर कोतवाली पहुंचकर आरोपी छोट्टन के खिलाफ नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस की संवेदनहीनता के चलते लगभग 2 घंटे तक महिला की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसकी जानकारी जब डीआईजी रेंज चित्रकूटधाम दीपक कुमार को हुई तो उन्होंने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज करवाई। यही नहीं डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल डिप्टी एसपी आलोक मिश्रा को मामले की तफ्तीश कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।