मुलायम सिंह के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने नेताजी को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति को इस मामले पर एक पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को नेताजी के नाम पर रखने का अनुरोध किया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नेताजी के निधन के बाद उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठी है। यह मांग समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने की है। उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। आईपी सिंह ने पत्र में कहा कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव वो नाम है जो ‘भारत रत्न’ की शोभा बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने पत्र में कहा कि अविलंब किए बिना मुलायम सिंह को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की जानी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेताजी को भारत रत्न देने की हुई मांग
आईपी सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक नेताजी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। इसलिए उनका राष्ट्रपति से अनुराध है कि करोड़ों चाहने वालों की भवनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। यह गरीबों के मसीहा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेताजी को यह सम्मान मिलने के बाद हर उस इंसान को साहस मिलेगा। साथ ही उन लोगों को भी साहस मिलेगा कि जो शोषण के खिलाफ आवाज उठाना चाहता है। 

आईपी सिंह नेसीएम योगी से किया ये अनुरोध
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने आजीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और अपना सर्वस्व राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। नेताजी ने कभी भी अपनी जमीन नहीं छोड़ी और हमेशा गरीबों के कल्याँ की राजनीति करते रहे। इसके अलावा आईपी सिंह ने सीएम योगी से अनुरोध करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के नाम पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का नाम रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा सीएम योगी से अनुरोध है कि देश की सबसे बेहतरीन सड़क आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का नाम ‘धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव’ एक्सप्रेसवे रखा जाए। यह ऐसी सड़क है जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों ही मुलायम सिंह ने किया। साथ ही यह एक्सप्रेसवे रिकार्ड समय में बन कर तैयार हुआ था। 

मुलायम सिंह को मुखाग्नि देने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा संदेश

मुलायम सिंह की अस्थियां लेने के बाद अखिलेश यादव ने परिवार संग कराया मुंडन, नेताजी को यादकर किया भावुक ट्वीट