प्रयागराज में जुमे की नमाज़ के बाद अटाला में हुए बवाल के बाद अब बिजली विभाग ने भी उपद्रवीयों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अटाला में हुए बवाल के मामले में सभी विभागों ने अपने-अपने तरीके से उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन प्रशासन के बाद अब बिजली विभाग ने अपने तरीके से उपद्रवीयों पर शिकंजा कसा है। इसमें बिजली विभाग ने यहां के 500 से अधिक बकाएदारों को नोटिस जारी किया और उनसे बकाए का जल्द भुगतान करने को कहा है। बिजली विभाग ने बकाया भुगतान न होने पर लाइन काटने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अटाला क्षेत्र में 500 से अधिक बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 313 उपभोक्ताओं पर 50 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। वहीं करीब 200 लोग 50 हजार रुपये से नीचे के बकाएदार हैं। इन बकाएदारों के घर कर्मचारियों के माध्यम से नोटिस पहुंचा दिया गया। इनमें बड़े बकाएदारों को पहले भी नोटिस दिया गया था।

बीजेपी प्रवक्ता के बयान के बाद हुआ बवाल
बता दें कि बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान को लेकर प्रयागराज के अटाला और उसके आसपास के इलाके में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में एकत्र लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रहे पुलिस प्रशासन के लोगों पर पत्थरबाजी की गई।

प्रयागराज हिंसा: उपद्रवियों से अब कीमत वसूलने की तैयारी, प्रशासन ने RTO को सौंपी क्षतिग्रस्त वाहनों की सूची

फतेहपुर में अचानक से अपहरण की घटनाओं की आई बाढ़, सिर्फ पांच दिनों में इतनी लड़कियां हुई लापता

सीएम योगी ने राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को दी नसीहत, बोले- मर्यादा में रहें और विवादित बयानबाजी न करें