यूपी में 9 अलग अलग जिलों की कमान संभाल रहे जिलाधिकारियों समेत कुल 21 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। जारी की गई सूची के अनुसार, इन दिनों सबसे विवादित जिले के रूप में देखे जाने वाले कानपुर  सबसे विवादित जिले के रूप में देखे गए कानपुर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को हटाकर विशाख जी को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानपुर हिंसा (Kanpur Violence) के बीच अफसरों पर गाज गिरना तय बताया जा रहा था। घटना को हुए एक सप्ताह भी नहीं बीता कि यूपी में 9 अलग अलग जिलों की कमान संभाल रहे जिलाधिकारियों समेत कुल 21 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। जारी की गई सूची के अनुसार, इन दिनों सबसे विवादित जिले के रूप में देखे जाने वाले कानपुर सबसे विवादित जिले के रूप में देखे गए कानपुर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को हटाकर विशाख जी को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी के साथ राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी के रूप में लंबे अरसे से बने अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 जिलों के 21 आईएएस अफसरों के हुए तबादले
मंगलवार देर शाम शासन की ओर से जारी की गई सूची में उत्तर प्रदेश के 9 जिलों (लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद) के जिलाधिकारियों समेत 21 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बने हैं। 

जानिए, किस आईएएस अफसर को कहां मिली तैनाती
प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेजे गए हैं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ के नए डीएम बनाए गए हैं। वहीं, इंद्र विक्रम सिंह डीएम अलीगढ़ बने, विशाख जी डीएम कानपुर नगर बनाए गए। कृष्णा कुरुणेश डीएम गोरखपुर बने। विजय किरण आनंद डीजी शिक्षा विभाग बने, अनामिका सिंह सचिव महिला कल्याण बनाई गई हैं। इसी के साथ भवानी सिंह खगरौत एमडी मध्यांचल विविनि बनाया गया है। 

अनुपम शुक्ला डायरेक्टर नेडा बनाए गए हैं। सेल्वा कुमारी जे कमिश्नर बरेली मंडल बनाई गई हैं। सौम्या अग्रवाल डीएम बलिया बनीं, प्रियंका निरंजन डीएम बस्ती बनीं, चांदनी सिंह डीएम जालौन बनीं, अवनीश राय डीएम इटावा बनाए गए, रवि रंजन डीएम फिरोजाबाद बनाए गए, श्रुति सिंह डीजी मेडिकल एजुकेशन बनाई गईं हैं। नेहा शर्मा को कानपुर के डीएम के पद से हटा कर निदेशक स्थानीय निकाय सौंपा गया है। शकुंतला गौतम श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश बनी हैं। आर रमेश कुमार प्रमुख सचिव रेशम विभाग दिया गया है। डीएम गाजियाबाद को गाजियाबाद प्राधिकरण के वीसी पद का भी चार्ज दिया गया।

कानपुर की DM नेहा शर्मा का बुजुर्ग दंपति से दुर्व्यवहार करते वीडियो वायरल

ब्लड बैंक में खत्म हो रहा खून का स्टॉक, DM ने मरीजों को दिया आश्वासन, काला करोबार करने वालों को चेतावनी