शराबी पति अपनी ही पत्नी की हत्या कर उसकी लाश के साथ सोता रहा। इसका खुलासा सुबह हुआ तब जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं हत्यारे पति ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के जिले आगरा में शराबी पति ने अपनी ही जीवनसाथी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अपनी ही पत्नी को बेहरमी से मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी की लाश के साथ रात भर सोता रहा। इसका खुलासा सोमवार की सुबह हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद हत्यारे पति ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी से कर रहा था गर्लफ्रेंड की बातें
आरोपी पति का नाम उमंग है बताया जा रहा है। उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। यह मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली इलाके का है। हत्यारा पति उमंग ने पुलिस को गुनाह स्वीकार करने के बाद बताया कि उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं। इसकी जानकारी पत्नी हो गई थी। वह रात में जब शराब पीकर आया और तब वह अपनी ही पत्नी से गर्लफेंड के बारे में बातें करने लगता है। उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दी।

2021 को दोनों की हुई थी शादी
दोनों की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। प्रीति और उमंग शादी के बंधन में 2021 में एक साथ बंधन में आए थे। जानकारी के अनुसार उमंग अय्याश किस्म का आदमी है और उसका कई महिलाओं से संबंध बताए जा रहे हैं। ऐसी वारदात के बाद से मृतका युवती के परिवार में कोहराम मच हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता भूरी सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतका के परिजनों ने लगाया आरोप
मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उपेंद्र प्रीति को कार के लिए परेशान करता था। पति के साथ ससुराल के अन्य लोग भी परेशान करते थे। बेटी को दिनभर ताने दिया करते थे। मृतक प्रीति की हत्या के बाद परिजनों ने मुकदमे में पति उपेंद्र उर्फ उमंग, ससुर साहब सिंह, सास ओमवती, जेठ आकाश, जेठानी कल्पना, ननद सुरेखा, ननदोई शैलेंद्र को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द खुलासा करने की बात कह रही है। 

RSS के कार्यक्रम में सीएम योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, पहली बार सड़क पर नहीं हुई ईद की नमाज

अयोध्या: सब जगह दिखेगी रामलला की झलक, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बाहरी हिस्सों को नए आकार में बनाने की तैयारी