आगरा में महिला ने एक बीजेपी नेता के बेटे पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं पीड़िता से शादी करने के बाद भाजपा नेता के बेटे ने दूसरी शादी भी कर ली है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले की एक महिला ने भाजपा नेता के बेटे पर शारीरिक शोषष करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तो उनके बेटे ने उसका शारीरिक शोषण किया था। आरोपित युवक ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद युवक ने मंदिर में महिला से शादी कर ली थी। लेकिन अब वह उस महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है। इस मामले में पीड़िता पुलिस के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी नेता के बेटे ने किया महिला का शोषण
यह मामला आगरा के ताजगंज का है। ताजगंज निवासी महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि भारतीय जनता पार्टी से चुने गए एक नेता का बेटा वर्ष 2003 से उसका शोषण कर रहा है। इस दौरान वह नाबालिग थी। महिला ने बताया कि युवक ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और इसका वीडियो बना लिया था। वीडियो के आधार पर वह उसे धमका कर कई बार पीड़िता का शोषण भी किया है। जब महिला बालिग हुई तो उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद दोनों ने साल 2011 में मंदिर में शादी की। शादी के बाद दोनों की एक मासूम बच्ची भी है।

आरोपित युवक ने की दो शादियां
वहीं पीड़िता से शादी करने के बाद नेता के बेटे ने उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी कर ली। जब महिला को पति के दूसरे विवाह के बारे में मालूम पड़ा तो उसने विरोध करना शुरु किया। जिस पर आरोप है कि नेता के बटे ने उसे धमकाकर शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। कुछ दिन बाद जब महिला फिर शहर वापस लौटी तो आरोपित ने उसे ताजगंज क्षेत्र में एक किराए के मकान में रखा था। लगातार किए जा रहे उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर महिला बीते सोमवार को अपनी शिकायत लेकर सीओ सदर पहुंची। जहां से उसे ताजगंज थाने भेज दिया गया है। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

आगरा: कुत्ते के साथ बर्बरता करने वाली महिला के खिलाफ पशु प्रेमियों ने उठाई आवाज, पुलिस ने दर्ज किया केस