दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक शुक्रवार यानी 10 जनवरी को रिलीज हो गई। इस दौरान कहीं फिल्म का विरोध किया गया तो कहीं लोग दीपिका को सपोर्ट करते दिखे। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी दीपिका का समर्थन करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए फिल्म छपाक के एक शो की पूरी टिकटें खरीद ली। 

लखनऊ (Uttar Pradesh). दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक शुक्रवार यानी 10 जनवरी को रिलीज हो गई। इस दौरान कहीं फिल्म का विरोध किया गया तो कहीं लोग दीपिका को सपोर्ट करते दिखे। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी दीपिका का समर्थन करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए फिल्म छपाक के एक शो की पूरी टिकटें खरीद ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी छपाक
अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए गोमती नगर स्थित वेब मल्टीप्लेक्स में दो बजे के शो की सारी टिकटें खरीदीं थी। इसमें कुल 251 सीटें थीं और सभी सीटें फुल थीं। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे, जिसमें महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं। सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी। 

क्यों लोग कर रहे दीपिका की फिल्म छपाक का विरोध
5 जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों पर हमला किया था। इस हमले में 30 से ज्यादा छात्र छात्र जख्मी हुए। एबीवीपी और लेफ्ट संगठन हमले को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस घटना के दो दिन बाद दीपिका कन्हैया कुमार के साथ छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं। इसे लेकर दीपिका का काफी विरोध हो रहा है। लोग इसे उनका छपाक फिल्म से पहले पब्लिक स्टंट बता रहे थे। बता दें, छपाक फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है। फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी का किरदार निभाया है। फिल्म को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।