समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से आज मिलने जा सकते हैं।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से आज मिलने जा सकते हैं। खबर है कि कपिल सिब्बल भी उनके साथ वहां रहेंगे। इसके पहले सोमवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारूख अब्‍दुल्‍ला ने आजम खान से मुलाकात की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए आजम
आजम खान पिछले दिनों 27 महीने के बाद जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए हैं, जिसके बाद से लगातार राजनीतिक चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, सपा के समर्थन से राज्यसभा जा रहे है कपिल सिब्बल अब अखिलेश और आज़म के बीच संकटमोचक बनके आए है। ऐसे में कपिल सिब्बल दिल्ली में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच मुलाकात कर सियासी दूरियां कम करने का काम करेंगे। दरअसल, जेल से बाहर आने के बाद आजम खान की तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती हो गई थे।

सदन में हुई थी अखिलेश और आजम की मुलाकात
विधायक पद की शपथ लेने के बाद आजमऔर अखिलेश का आमना-सामना हुआ था, लेकिन आजम खान रामपुर निकल गए थे। इसके चलते आजम से अखिलेश नहीं मिल सके, लेकिन अब सदन समाप्त होने के बाद अखिलेश और आजम खान की आज मुलाकात हो सकती है।

आजम से शिवपाल ने जेल में की थी मुलाकात
बता दें कि आजम खान से शिवपाल सिंह यादव ने जेल जाकर मुलाकात की थी। इतना ही नहीं जेल से बाहर आने के बाद भी शिवपाल उनके स्वागत के लिए सीतापुर जेल पहुंचे थे और लखनऊ में दोनों के बीच मुलाकात भी हुई थी।

अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण के शिलापूजन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आज फिर इतिहास रच रही है अयोध्या, गर्भगृह निर्माण के शुभारंभ के साथ सीएम योगी को प्राप्त हो रहा एक और सौभाग्य