अलीगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला किया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों पक्षों की और से पुलिस को तहरीर दी गई है।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे को गालियां दे रहे थे। इसी दौरान झगड़ा बढ़ने के बाद उनके बीच जमकर लाठियां चलीं। यह घटना अतरौली के मोहल्ला मुखरैयान की है। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस मारपीट में लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद
दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। नगर के मोहल्ला मुखरैयान निवासी महेंद्र सिंह सभासद और राजू पुत्र भोलंबर के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। खेत पर काम करने के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करना शुरूकर दिया। इस दौरान हुए हमले में न सिर्फ पुरूष बल्कि महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
दो पक्षों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस हमले के दौरान दोनों पक्षों से देवीराम, महेंद्र सिंह सभासद, अजय, हिमांशु, अभय, गुलाब सिंह, राजू, अर्जुन सैनी, मनोज सैनी, रोहित सैनी, रामप्यारी देवी सहित एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।