यूपी के जिले अलीगढ़ में संदूक से प्रेमी के निकलने पर ससुराल वाले दंग रह गए। उसको देखते ही मारने लगे लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और अपने साथ थाने ले गई। दरअसल शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी देर रात ससुराल पहुंचा था।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक को उसकी आशिकी के चक्कर में अब जेल की हवा खानी पड़ रही है। युवक इतना प्यार में अंधा है कि शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंच गया। इस बात की भनक घरवालों को लग गई, जिसके बाद महिला ने प्रेमी को संदूक में छिपा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद घरवालों का शक पहले से ज्यादा हुआ और उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब संदूक खोला तो वह उसके अंदर दुबक कर बैठा था। फिर पुलिस ने युवक को हिरादस में लिया और थाने ले गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला के ससुराल के लोगों की खुल गई थी नींद
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शहर के टप्पल थाना क्षेत्र के खोड़िया खुर्द गांव का है। युवक शुक्रवार की देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंच जाता है। मगर उसकी किस्मत बहुत खराब थी। युवक जब रात में पहुंचा तो ससुराल के लोग जग गए। शक होने पर घरवालों ने महिला से पूछताछ की तो वह टाल मटोल करने लगी। इसी वजह से फिर उन्होंने पुलिस बुला ली और मौके पर पहुंची टीम ने युवक को संदूक से बरामद किया। उसके अंदर बैठा देख पुलिस समेत घरवाले भी हैरान रह गए।

भनक लगने पर ससुराल वाले बनाए हुए थे नजर
पुलिस के पहुंचने पर कुछ देर बाद युवक को संदूक से बरामद कर लिया। संदूक के अंदर देख हर कोई हैरान रह गया लेकिन घरवाले उस पर टूट पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसकी जान बचाई और थाने ले गई है। उसके बाद उसका चालान कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल संदूक से प्रेमी के निकलने का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के ससुराल वालों को उसके अफेयर की भनक लग गई थी, इसी वजह से वह लोग उस पर नजर बनाए हुए थे। 

तिकुनिया कांड के गवाह के भाई पर हुआ जानलेवा हमला, कहा- केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे के इशारे पर हुआ अटैक

6 महीने पहले सीज बाइक का रंग काले से हुआ नीला, कई पार्ट्स भी गायब, लखीमपुर पुलिस पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप