एसपी ग्रामीण शुभम पटेल के मुताबिक एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा दुराचार करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस द्वारा गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल की, जिसमें बताया गया कि गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । जंगल में गोबर फेंकने गई नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की बात सामने आ रही है। पीड़िता के मुताबिक गांव के ही तीन लोग उसे रास्ते से उठाकर सरसो की फसल में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं, पुलिस ने मंगलवार की देर शाम केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। यह घटना खैर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने घर से गोबर डालने के लिए गई थी। आरोप है कि वो जब खेत में गोबर डालकर घर वापस आ रही थी, उसी समय गांव के रहने वाले तीन युवक पहले से ही रास्ते में उसे जबरन रास्ते से उठाकर अपने साथ खेत में खड़ी सरसो की फसल में ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप किए। बताते हैं कि किशोरी की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, पीड़िता की तहरीर के आधर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने कही ये बातें