अंबेडकरनगर में पेंशन की रकम को लेकर हुए झगड़े से नाराज पत्नी ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से कई बार वार कर दिया। इसके बाद महिला ने भी विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। बेटे ने मां के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है।

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पेंशन की रकम को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद नाराज पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने नशीला पदार्थ खा लिया। यह मामला इब्राहिमपुर के मीरानपुर सदर अली गांव का है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार देर रात रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी ने झगड़े के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे ने मां के खिलाफ दी तहरीर
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल कर हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मृतक के बेटे दिलीप ने गंभीर हालत में अपनी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को देते हुए उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मृतक राम पदारथ वर्मा पिछले 25 सालों से अपने मीरानपुर सदर अली में मकान बनवाकर रह रहे थे। मृतक के बेटे दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रिटायर्ड शिक्षक थे। 

पेंशन को लेकर हुआ था विवाद
दिलीप के अनुसार, पिता के रिटायरमेंट के बाद जो भी धन उन्हें मिला था उसे उनकी पत्नी शांति देवी ने अपने मायके वालों को दे दिया था। जिस पर राम पदारथ वर्मा ने आपत्ति जताई थी। इस घटना के बाद उन्होंने घर की सारी जिम्मेदारी अपनी बहू को सौंप दी थी। इसी बात से उनकी पत्नी शांति देवी नाराज थी। शुक्रवार को मृतक अपनी पेंशन निकालने बैंक गए हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। उन्होंने राम पदारथ से कुछ सामान खरीदने को कहा था। लेकिन उन्होंने पत्नी को सामान खरीद कर नहीं दिया था। इसी कारण घर आकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

मृतक की पत्नी की हालत गंभीर
शुक्रवार की रात जब राम पदारथ वर्मा खाना खा कर सोने गए तो इसी दौरान उनकी पत्नी शांति ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस कर कुल्हाड़ी से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट आने के कारम उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित पत्नी ने कुल्हाड़ी को नाली में छिपाकर खुद भी विषाक्त पदार्थ पी लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की हालत में सुधार होने के बाद मामले की सही जानकारी मिल पाएगी। फिलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबेडकरनगर में घरेलू हिंसा से परेशान महिला ने किया पति का ऐसा हाल, 4 बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया