रविवार को गृहमंत्री अमित शाह कासगंज पहुंचे। उन्होने कहा कि यह ब्रज भूमि महावीर सिंह राठौर, तुलसी दास की जन्म भूमि है। कल्याण सिंह ने पिछड़ों कमजोर के कल्याण का काम किया था। भीड़ यह बता रही है कि यहां के लोगों में बाबूजी आज भी जिंदा हैं। जनविश्वास को जनसमर्थन मिल रहा है। बुआ बबुआ की सरकार में सभी का विकास नही हुआ। सपा बसपा परिवारवादी पार्टी हैं।  

कासगंज: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) की तारीख करीब आते ही अमित शाह ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसके लिए रविवार को गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) कासगंज पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav prashad maurya) और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल भी हैं। कासगंज के पत्थर मैदान में हो रही जनसभा के मंच पर पहुंच कर गृहमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण का आरंभ भारत माता की जय कहते हुए किया। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बाबूजी के बाद पहली बार कासगंज आया हूं। यह क्षेत्र भाजपा का था और रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा कि यह ब्रज भूमि महावीर सिंह राठौर, तुलसी दास की जन्म भूमि है। कल्याण सिंह ने पिछड़ों कमजोर के कल्याण का काम किया था। भीड़ यह बता रही है कि यहां के लोगों में बाबूजी आज भी जिंदा हैं। जनविश्वास को जनसमर्थन मिल रहा है। बुआ बबुआ की सरकार में सभी का विकास नही हुआ। सपा बसपा परिवारवादी पार्टी हैं। सबका विकास, सबका साथ के मार्ग पर चलने वाली भाजपा इस बार तीन सौ पार होगी। कासगंज के युवा चौका लगाकर भाजपा की सरकार बनाएं। जब मैं यूपी का प्रभारी था तो यही शिकायत मिलती थी कि सपा के गुंडे जीने नही दे रहे। अब पांच साल में गुंडो का यूपी से पलायन हो गया है। गृहमंत्री ने आगे कहा कि सालों तक प्रभु राम का मंदिर नहीं बन सका। जब पूर्ण बहुमत मिला तो मंदिर बन गया। काशी विश्वनाथ का दरबार जो बंजर पड़ा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सजाया है। मोदी की सरकार बनी।

हमने धारा 370 को जनता के मिले बहुमत से हटा दिया। अखिलेश, कांग्रेस और हाथी वालों ने इसका विरोध किया। आतंकी सैनिकों को मारकर चले जाते थे। दिल्ली के माथे पर जूं नही रेंगती थी। प्रदेश गुंडा राज्य से मुक्त हुआ। सपा सरकार में 400 दंगे हुए, लेकिन योगी राज में यह सब नहीं हुआ। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन की शुरूआत भारतमाता की जय, जय श्री राम के साथ की। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकते है। उत्तर प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम की खातिर गद्दी को लात मारी। विपक्ष के लोग उन्हें श्रदांजलि देने नहीं गए इसका जवाब देना है। सबका साथ सबका विकास किया है।