हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल किए गए हैं, जोकि अपने राजनीतिक करियर में पहली बार विधायक बने हैं।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने मंत्रियों के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) पहुंचे। मंत्रियों के यहां लीडरशिप डवलपमेंट प्रोग्राम मंथन-2 का आयोजन किया गया। आईएमएम में मंत्रियों के लिए कई सत्र आयोजित होंगे, जिसमें प्रोफेसर मंत्रियों को बेहतर कार्य, संस्कृति और अच्छा प्रबंधन करने का गुर सिखाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें, हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल किए गए हैं, जोकि अपने राजनीतिक करियर में पहली बार विधायक बने हैं। 

पहले सत्र में प्रो. अर्चना शुक्ला, प्रो. पुष्पेंद्र प्रियदर्शी और प्रो. निशांत उप्पल ने मंत्रियों को प्राथमिकताएं तय करने के गुर और लाभ बताए थे।