अखिलेश यादव को इसका स्वागत करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने निंदा की। इससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं किसी न किसी से तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह तो इत्र की बात करते थे, इत्र का मित्र इनका कौन निकला। वो पूरे देश और दुनिया ने देखा है। कार्रवाई का फर्क सिर्फ अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर पड़ा है।

लखनऊ: शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) लखनऊ पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने योगी-मोदी (Modi-Yogi) की जमकर तारीफ की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोच ईमानदार, काम दमदार इसी मूलमंत्र के साथ हमारी सरकार ने काम किया है। योजनाओं का लाभ उन लोगों को सबसे ज्यादा मिला है जिनके नाम पर कांग्रेस (Congress) और बाकी दल वर्षों से वोट लेने का काम करते थे और बदले में उनके लिए कुछ नहीं करते थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंदिर जाने लगे गोली चलवाने वाले 
केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शानदार विकास कार्य को देखने के बाद तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले भी अब मंदिर जाने लगे हैं। यहां पर जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाने का काम किया, मंदिरों में विस्फोट करवाने का काम किया और आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का काम किया वही लोग आज मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर पड़ा रेड का असर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केन्द्र में ईमानदार सरकार देने का कार्य नरेन्द्र मोदी ने किया है तो प्रदेश में यह काम सीएम योगी ने किया है। इसी कारण प्रधानमंत्री मोदी भी कहते हैं कि यूपी में योगी ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि किसने देश के गरीब का पैसा मारा। उसके खिलाफ केन्द्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। अखिलेश यादव को इसका स्वागत करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने निंदा की। इससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं किसी न किसी से तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह तो इत्र की बात करते थे, इत्र का मित्र इनका कौन निकला। वो पूरे देश और दुनिया ने देखा है। कार्रवाई का फर्क सिर्फ अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर पड़ा है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सोच ईमानदार, काम दमदार इसी मूलमंत्र के साथ हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार ने काम किया है। योजनाओं का लाभ उन लोगों को सबसे अधिक मिला है जिनके नाम पर कांग्रेस और बाकी दल वर्षों से वोट लेने का काम करते थे और बदले में उनके लिए कुछ नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के साथ ही यहां पर चिकित्सा तथा सभी क्षेत्र के विकास कार्य की विश्व में मिसाल दी जा रही है। यूपी में पहले दो अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थे, अब पांच हैं। यहां पर पहले केवल दो शहरों में मेट्रो थी, अब पांच शहरों में है। पहले केवल 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज 60 मेडिकल कॉलेज हैं। यह सब काम उपयोगी सरकार ने किया है।