अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे 50 हजार के इनामी अली अहमद की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। माना जा रहा है कि अली अहमद की अग्रिम जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुना सकता है।

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को एक और झटका लगा है. हाईकोर्ट ने अतीक अहमद के बेटे अली उर्फ अली अहमद की पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अतीक के छोटे बेटे पर है कई मामले
इस मामले पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि अली फरार चल रहा है। उसे पहले 25 हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था। बाद में आईजी जोन ने इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। कहा गया कि अली पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने आदि अपराध के गंभीर आरोप हैं। वह लगातार फरार चल रहा है और विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा है, इसलिए उसकी अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त की जाए। अर्जी के अनुसार मो जीशान की ओर से करेली थाने में 31 दिसंबर 2021 में दर्ज कराए गए मामले में अली आरोपी है।

कोर्ट से अली को लगा झटका
प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट से बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को एक और झटका लगा है। हाईकोर्ट ने अतीक अहमद के बेटे अली उर्फ अली अहमद की पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश जस्टिस मोहम्मद असलम की सिंगल बेंच ने अली की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनाया है. कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर मिश्र व अनिल तिवारी, अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, अपर शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार संड व राज्य विधि अधिकारी अभिजीत मुखर्जी को सुनकर यह आदेश दिया.

अली पर पर ये है आरोप
पता चला है कि अली 31 दिसंबर 2021 को अपने साथियों के साथ आया और कनपटी पर पिस्टल सटाकर अतीक अहमद से मोबाइल पर बात करने को कहा। जीशान के मना करने पर अतीक ने फोन पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी व ऐनुद्दीनपुर स्थित प्रॉपर्टी अपनी बीवी के नाम करने को कहा। साथ ही न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जीशान के मना करने पर अली व उसके साथ आए लोगों ने जीशान व उसके रिश्तेदारों को पिस्टल, रायफल व बंदूक की बट से बुरी तरह मारापीटा। साथ ही अली व असाद ने पिस्टल से फायर भी किया, लेकिन दीवार की आड़ में छिप जाने के कारण जीशान बाल-बाल बच गया है।

'पृथ्वीराज' फिल्म का प्रमोशन करने वाराणसी पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार, गंगा जी में लगाई आस्था की डुबकी

ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक होना जांच का विषय, मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा- अदालत के आदेश की अवहेलना