औरेया जिले में सभी 3 विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को संपन्न हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। औरेया सदर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

लखनऊ। औरेया जिले (Auraiya District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। औरेया सदर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Bidhuna Election Results 2022: सपा की जीत। बिधूना विधानसभा सीट पर भाजपा से रिया शाक्य, सपा गठबंधन से रेखा वर्मा, बसपा से गौरव सिंह और कांग्रेस से सुमन व्यास प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के विनय शाक्य करीब 4 हजार वोटों से जीते थे।

Dibiyapur Election Results 2022: सपा की जीत। दिबियापुर सीट पर भाजपा से लाखन सिंह राजपूत, सपा गठबंधन से प्रदीप यादव, बसपा से अरुण दुबे और कांग्रेस से मनोज पाल प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के लाखन सिंह राजपूत ने करीब 12 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।

Auraiya Election Results 2022: बीजेपी की जीत। यह सुरक्षित सीट है। औरेया सदर सीट पर भाजपा से गुड़िया कठेरिया, सपा गठबंधन से जितेंद्र दोहरे, बसपा से रवि शास्त्री दोहरे और कांग्रेस से सरिता दोहरे मैदान में थे। 2017 में भाजपा से रमेश चंद्रा ने करीब 32 हजार वोटों से जीते थे।