सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्र पर तंज कसने के बाद अयोध्या के संतों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तीखी आलोचना की है। संतों ने कहा, प्रियंका देश के मुसलमानों को आतंकवादी बनाने की राह पर ले जा रही हैं।

अयोध्या (Uttar Pradesh). सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्र पर तंज कसने के बाद अयोध्या के संतों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तीखी आलोचना की है। संतों ने कहा, प्रियंका देश के मुसलमानों को आतंकवादी बनाने की राह पर ले जा रही हैं। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, प्रियंका हर समय भगवा को ही टारगेट करती हैं। अगर सीएम योगी भगवा न पहने तो क्या पहने? पूरे देश में कांग्रेसी को भगवा ने खत्म किया। ऐसा न हो कि कांग्रेस का खाता खोलना भी मुश्किल हो जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएए का विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया धन्यवाद
हंत राजू दस ने कहा, यूपी में बीते दिनों सीएए पर प्रदर्शन के नाम पर पुलिस से बर्बरता की गई, गाडियां फूंकी गई। इस पर प्रियंका कुछ नहीं कहती। जिन्होंने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया, उन्हें फोटो में चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सीएम योगी धन्यवाद के पात्र हैं। इस्लामिक देश में हिंदू, बौद्ध जैन, सिख और पारसी का उत्पीड़न हो रहा। अगर उनको भारत में नागरिकता दी जा रही है तो क्या परेशानी है। मुसलमानों को देश से कोई नहीं हटा रहा। बल्कि प्रियंका के पूर्वजों ने देश को बांटा, अब वो भी उसी रास्ते पर चल रही हैं।

प्रियंका ने भगवा को लेकर कही थी ये बात
प्रियंका गांधी ने कहा थाा, बीते दिनों प्रदेश में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर हुईं हिंसा में पुलिस ने मासूम लोगों को पीटा। सीएम योगी कहते हैं बदला लिया जाएगा। उनके इसी बयान पर यूपी पुलिस काम कर रही है। हिंदुस्तान की हवा में बदले और हिंसा की कोई भावना नहीं। भगवान श्रीकृष्ण ने कभी बदले की बात नहीं की। सीएम योगी भगवा वस्त्र पहनते हैं, मैं बता दूं ये आपका वस्त्र नहीं है। भगवा तो हिंदुस्तान की धार्मिक आस्था का प्रतीक है, उस धर्म का पालन करना सीखिए।