फैजाबाद कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यहां सनसनी फैल गई है। फैजाबाद के जिला जज के न्यायालय को स्पीड पोस्ट से मिले पत्र के बाद आनन-फानन में अयोध्या तथा फैजाबाद कचहरी परिसर में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या हमेशा से चर्चा का वि,य बनी हुई है। अब अयोध्या में कचहरी को उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद वहां पर सनसनी फैल गई है और अयोध्या तथा फैजाबाद कचहरी परिसर में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी के साथ तलाशी अभियान भी तेज़ कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे कोर्ट परिसर की डॉग स्क्वायड से हर कोने की छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट परिसर के गेट पर फोर्स तैनात कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है मामला
धमकी भरा पत्र पूराकलंदर के दौलतपुर निवासी ने भेजा है। पुलिस ने इस व्यक्ति से पूछताछ की है। पता चला है कि पूछताछ के बाद आरोपी युवक निर्दोष निकला है। फिलहाल, चौकी इंचार्ज सिविल कोर्ट विनय कुमार ने अयोध्या कोतवाली नगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। न्यायालय परिसर में धमकी भरे पत्र के बारे में जानकारी मिलने के बाद वहां का पूरा माहौल दहशत भर गई है।

पुलिस ने मुकदमा कराया दर्ज
अयोध्या में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से ही स्थानीय पुलिस और एटीएस की टीम धमकी मिलने के बाद इनकी कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। एहतियात के तौर पर अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा महकमा अलर्ट है। इसके बाद अयोध्या में सुरक्षा से जुड़े अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि सहित प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ शासन और प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। मामले की छानबीन जारी है।

सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- बीमारियों से बचने के लिए शहर को बनाएं स्वच्छ

बसपा की स्टार प्रचारक की सूची से सतीश चंद्र मिश्रा बाहर, साइडलाइन किए जानें पर चर्चा तेज, अगली राह क्या ?