मुठभेड़ के साथ ही पुलिस ने कुछ दिन पहले हुई लूट की घटना का अनावरण कर दिया है। वहीं पुलिस की गोली से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। देर रात बर्रा तिराहे पर पुलिस ने बदमाश को देखा। बदमाश ने वहां पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और मुठभेड़ सामने आई। 

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का ऑपरेशन लंगड़ा तीसरे दिन भी जारी रहा। यहां 36 घंटे के अंदर पुलिस और बदमाशों के बीच तीसरी मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसके अन्य दो साथियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई बाइक और तमंचा बरामद किया है। मुठभेड़ के साथ ही पुलिस ने कुछ दिन पहले हुई लूट की घटना का अनावरण कर दिया है। वहीं पुलिस की गोली से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि चेकिंग के दौरान भादो मोड़ से आ रही बाइक को पुलिस ने रोका। इसी बीच बाइक सवार ने पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने दो बदमाशों को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों के नाम रोशनलाल और रितिक कुमार हैं। उनके पास से पुलिस ने लूटी हुई मोटर साइकिल और 2 अवैध तमंचा बरामद किया है। 

वहीं इसी बीच फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। देर रात बर्रा तिराहे पर पुलिस ने बदमाश को देखा। बदमाश ने वहां पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसके चलते बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। बदमाश संदीप कुमार पुत्र निवासी गंगवल थाना मेनाजपुर बताया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस का लगातार अपराधियों के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में 36 घंटे के भीतर यह तीन मुठभेड़ की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान 3 अपराधियों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया। 

अमरोहा में निजी बस की टक्कर के बाद 3 लोगों की मौत, 5 अन्य हुए घायल