बिजनौर में प्रेम विवाह के एक माह के बाद ही नव विवाहिता की मौत का मामला सामने आया। मामले में मायके वालों ने मृतका के पति, ननद और सास पर चाय में जहर देने का आरोप लगाया है। 

बिजनौर: प्रेम विवाह के एक माह बाद ही नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके वालों ने पति, ननद और सास पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने ही चाय में जहर देकर हत्या की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक माह पहले ही हुआ था निकाह 
गौरतलब है कि जनपद के मोहल्ला मिर्दगान की रहने वाली फरजाना का मोहल्ला शेखान निवासी अजहर से 14 मई को प्रेम विवाह हुआ था। निकाह के बाद से ही वह पति के घर में रह रही थीं। इसी बीच सोमवार की रात को उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान फरजाना की मौत हो गई। मायके वालों ने फरजाना की मौत के बाद उनके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया। आरोप है कि उनकी बेटी को चाय में जहर देकर मारा गया है। मायके वालों ने यह आरोप फरजाना के पति, ननद औऱ सास पर लगाया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर पीड़ित पक्ष शहर कोतवाली पहुंचा। हालांकि मामला नहटौर का होने के चलते वहां की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ मृतका की बहन की ओर से नहटौर थाने में तहरीर दी गई है। 

एक साल चले प्रेम प्रसंग के बाद हुआ था निकाह 
आपको बता दें कि फरजाना का पति अजहर बिजनौर में एक गैराज में नौकरी करता है। यहां वह किराए के मकान में रहता है और उसका फरजाना के साथ प्रेम प्रसंग बीते एक साल से चल रहा था। दोनों ने अपने घर में शादी का बात की तो पहले तो परिजनों की नाराजगी सामने आई, हालांकि बाद में वह निकाह के लिए राजी हो गए। दोनों ने 14 मई को ही निकाह किया था। 

देवरिया में नींद में धारदार हथियार से की गई पिता-पुत्र की हत्या, घायल एक की हालत गंभीर

कानपुर पुलिस ने 150 बच्चों से बनाया खून का रिश्ता, कहीं और नहीं मिलती है ऐसी मिसाल

रायबरेली: 2 माह से बाहर था पति, घर पर एक ही रस्सी से लटकता मिला पत्नी और दो बेटियों का शव