हरदोई विधायक श्याम प्रकाश ने सीएम योगी आदित्यनाथ से विधायकों के पैरों को लिए शक्ति के घुंघरु की मांग की है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।  

हरदोई: अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने विधायक निधि बढ़ाकर पांच करोड़ किए जाने पर सीएम योगी को बधाई दी। हालांकि इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर फिर से कुछ ऐसा लिख दिया जो चर्चाओं में बना हुआ है। श्याम प्रकाश ने बधाई देने के साथ ही विधायकों के पैरों में सत्ता और शक्ति के घुंघरु बांध देने और फिर उनकी चाल देखने की बात लिखी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शक्ति के घुंघरु बांध चाल देखने की लिखी बात 
विधायक श्याम प्रकाश ने सीएम योगी की फोटो के साथ अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि पांच करने के लिए हार्दिक बधाई व आभार। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान और महाभ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कुंछ अंकुश लगाने के लिए विधायकों के पैरों में कुछ सत्ता और शक्ति के घुंघरु बांध दो फिर उनकी भी चाल देख लो। 

Scroll to load tweet…

अमृत सरोवर को लेकर भी उठाए थे सवाल
विधायक श्याम प्रकाश के द्वारा इससे पहले अमृत सरोवर को लेकर भी फेसबुक पर कमेंट किया गया था। उसमें अमृत सरोवर को लेकर सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाए गए थे। इसी के साथ सरकार की महत्वकांक्षी अमृत सरोवर योजना के फ्लॉप होने के आसार बताए गए थे। फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उठाए गए सवाल में उन्होंने योजनाओं के फ्लाप होने का कारण सिस्टम का गलत होना लिखा था। इसी के साथ ही जिम्मेदारों के संज्ञान लेने को लेकर भी लिखा। विधायक अक्सर सोशल मीडिया पर टिप्पणियों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। ज्ञात हो कि विधायक उस दौरान भी चर्चा में आए थे जब वह भड़ायल ड्रेन पुल के शिलान्यास में पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने बयान में जनता से कहा कि जिसका खाया करो उसका बजाया करो, नमक हरामी न करना, इस बार तो एक काम करा दिया है, अगला काम अगले चुनाव के बाद बोलना।

उन्नाव में पोती के साथ कैसा रिश्ता निभा रहे दादा! मासूम को बीड़ी पिलाने के बाद दर-दर भटक रही मां

मेरठ में महापौर की कॉलोनी में अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोज़र, जानिए क्या है पूरा मामला

नोएडा में अपहरण करने के बाद लड़की के साथ की घिनौनी हरकत, पुलिस ने लिया एक्शन