धौलाना थाना क्षेत्र के करनपुर जट के रहने वाले राकेश शर्मा बीजेपी मंडल महामंत्री थे। वे गांव छज्जुपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।

हापुड़. जिले में सोमवार सुबह कार सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, नेता सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी कार से आए तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना से बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धौलाना थाना क्षेत्र के करनपुर जट के रहने वाले राकेश शर्मा बीजेपी मंडल महामंत्री थे। वे गांव छज्जुपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार सुबह वो बाइक से स्कूल जा रहे थे। सपनावत पुलिस चौकी के पास कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया, विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।