गला रेतकर बेरहमी से हुई हत्या, खून से लथपथ मिला शव। 

हमीरपुर: एक भाजपा नेता की हत्या किए जाने से सुमेरपुर कस्बे के पचखुरा गांव में सनसनी फैली गई। बदमाशों ने मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के समय मृतक घर में अकेला था। घटना रविवार सुबह की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

राकेश सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। वह बीती रात अपने घर पर अकेले थे। रात में ही बदमाशों ने घर में घुस कर गला रेत उनकी हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब कोई मिलने वाला राकेश सिंह के घर पहुंचा। घर अंदर से खुला था। कमरे के अन्दर का दृश्य देख कर मिलने आए शख्स के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। अंदर राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।


सत्ता धरी नेता की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के भी होश उड़ गए़। पुलिस की हत्या के कारणों को तलाश करने में लगी है। पुलिस को किसी करीबी द्वारा हत्या किए जाने की आशंका है।