बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में नहीं घुसने देंगे। अगर राज ठाकरे को अयोध्या आना है तो वह पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या में न घुसने देने का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि राजठाकरे अयोध्या आने से पहले उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगे। बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी सलाह दी है कि वह राज ठाकरे से तब तक मुलाकात न करें जब तक वह माफी नहीं मांग लेते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी सांसद ने राज ठाकरे को लेकर की टिप्पणी 
आपको बता दें कि राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इससे पहले बीजेपी सांसद की टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा। अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगे राज ठाकरे। जब तक राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से उत्तर भारतीयों से माफ़ी नहीं मांग लेते मेरा आग्रह है तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज ठाकरे से नहीं मिलना चाहिए।'

Scroll to load tweet…

अपने अगले ट्वीट में बृजभूषण शरण सिंह लिखते हैं कि राम मंदिर आन्दोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और आमजन की ही भूमिका रही है। ठाकरे परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं।

Scroll to load tweet…

राज ठाकरे ने बीजेपी की तारीफ की थी
बीजेपी सांसद ने राज ठाकरे के खिलाफ उस दौरान मोर्चा खोला है जब उन्होंने हाल ही में यूपी की योगी सरकार की तारीफ की है। लाउडस्पीकर विवाद को जन्म देने वाले राज ठाकरे की भाजपा से नजदीकियों को लेकर भी इन दिनों चर्चाएं हैं। हालांकि राज ठाकरे औऱ मनसे का उत्तर भारतीयों को लेकर स्टैंड जग जाहिर है। उन पर यूपी और बिहार के लोगों से महाराष्ट्र में नौकरी छीनने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप लगते रहे हैं। 

वाराणसी के इस घाट पर स्नान के लिए लगाई गई पाबंदी, जानिए आखिर क्यों पुलिस को लगाना पड़ा चेतावनी बोर्ड

भागीरथी पर्यटक आवास का हुआ उद्घाटन, जानिए क्या है इसकी खासियत

लापरवाह 19 शिक्षकों पर गिरी गाज, विभागीय आदेश का भी इन पर नहीं पड़ रहा था कोई फर्क