पुलिस के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की तहरीर पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

बिजनौर ( Uttar Pradesh)। शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन ने पति समेत कई सदस्यों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे सभी बेहोश हो गए और वह सुहागरात में ही ससुराल से कीमती जेवरात और मोबाइल और कपड़े लेकर चंपत हो गई। सुबह सभी की आंखें खुली तो वे हैरान हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने थाने में सुनाई कहानी
सुबह होने पर घरवालों को होश आया तो कई सदस्य बेहोश पड़ा हुए थे। नई नवेली दुल्हन घर से गायब थी। घरवालों को माजरा समझते देर नहीं लगी। वहीं, होश आने पर दूल्हा परिजनों सहित थाने पहुंचा और लुटेरी दुल्हन की करतूत पुलिस को बताई। 

अब लुटेरी दुल्हन को खोज रही पुलिस
पुलिस के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की तहरीर पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

परिवार के लोग हैं परेशान
हल्दौर क्षेत्र के ग्राम चांदा नंगली निवासी युवक की शादी हुई। मंडप से शादी के बाद बारात दुल्हन को लेकर घर पहुंची। घर में जश्न का माहौल था, लेकिन कौन जानता था कि जिस युवती से वह युवक की शादी कराकर लाए हैं वह फर्जी दुल्हन है।