सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जिस लड़के से उसकी एंगेजमेंट हुई है ये वो लड़का ही नही है बल्कि उसकी जगह दूसरा दूल्हा सात फेरे लेने पहुंचा है

एटा(Uttar Prades). यूपी के एटा जनपद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन अचानक सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जिस लड़के से उसकी एंगेजमेंट हुई है ये वो लड़का ही नही है बल्कि उसकी जगह दूसरा दूल्हा सात फेरे लेने पहुंचा है। जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची तो दूसरे दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला एटा के थाना जसरथपुर के डटीकरा गांव का है, जहां मैनपुरी जिले से बारात आई थी। शादी से पहले रिंग सेरेमनी जिस लड़के से हुई थी, उसकी जगह कोई और घोड़ी चढ़कर पहुंचा। दूल्हा बदलने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया और जमकर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। दुल्हन ने तो शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों के मुताबिक रिंग सेरिमनी की रस्म किसी और लड़के के साथ की गई थी। उसी को देख कर रिश्ते को मंजूर किया गया, लेकिन घोड़ी पर आने वाला लड़का कोई और ही था। शादी तय होने वाला लड़का तो गायब था। घोड़ी पर चढ़कर कोई और दूल्हा पहुंच गया, इसी बात से नाराज होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया।

दुल्हन ने किया शादी से इंकार 
शादी के लिए पहुंचे दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि वह उसी लड़के से शादी करेगी जिसके साथ उसकी एंगेजमेंट हुई थी। दुल्हन की जिद के आगे सभी हार गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात के लोगों को बंधक बनाने के साथ ही जमकर अभद्रता की। हांलाकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में बीचबचाव किया।

पुलिस ने किया समझाने का प्रयास 
सीओ अलीगंज अनिल कुमार भदौरिया का कहना है कि दूल्हा बदलने को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है और तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।