मर्डर की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने परिवार व पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के सही कारणों का पता नहीं लगा सकी है। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुलंदशहर (Uttar Pradesh) । पड़ोसी ने परचून के दुकानदार की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि वो तड़के चीनी खरीदने के बहाने से आया था। दुकानदार ने जैसे ही दरवाजा खोला, वैसे ही गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। यह घटना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
रामवीर (32) अपने मकान के अगले हिस्से में परचून की दुकान चलाता था। पिता सोहनपाल का आरोप है कि गुरुवार तड़के करीब पांच बजे पड़ोसी आकाश व एक अन्य चीनी खरीदने के लिए दुकान पर आए। रामवीर ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, उस पर आकाश ने फायर कर दिया। गोली लगने से रामवीर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने की पड़ोसियों से पूछताछ