बता दें, उपचुनाव को लेकर कांग्रेस, सपा और बसपा ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने अभी अपने कैंडिडेट्स के नाम घोषित नहीं किए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने वाली सपा-बसपा उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ेंगी।

लखनऊ. चुनाव आयोग ने शनिवार को यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इन 11 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जिसकी काउंटिंग 24 अक्टूबर को की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें, उपचुनाव को लेकर कांग्रेस, सपा और बसपा ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने अभी अपने कैंडिडेट्स के नाम घोषित नहीं किए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने वाली सपा-बसपा उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ेंगी। अधिसूचना घोषित होने के बाद चुनाव वाले जिलों में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। 

इन 11 सीटों पर होंगे उपचुनाव 
गंगोह (सहारनपुर), टूंडला, गोविंदनगर (कानपुर), लखनऊ कैंट, प्रतापगढ़, मानिकपुर चित्रकूट, रामपुर, जैदपुर सुरक्षित (बाराबंकी), बलहा (सुरक्षित), बहराइच, इगलास (अलीगढ़), घोसी और जलालपुर (अंबेडकरनगर)।