यूपी के संभल जिले के रहने वाले हैं। वे अर्टिगा कार से दिल्ली जा रहे थे। कार थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर में गिर गई। संभावना जताई जा रही है कि कोहरे के धुंध और ठंड के कारण यह हादसा हुआ। 

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। यह हादसा दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली के पास हुआ। सभी कार सवार यूपी के संभल जिले के रहने वाले हैं। हादसे का कारण कोहरे बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार में सवार थे 11 लोग
यूपी के संभल जिले के रहने वाले हैं। वे अर्टिगा कार से दिल्ली जा रहे थे। कार थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर में गिर गई। संभावना जताई जा रही है कि कोहरे के धुंध और ठंड के कारण यह हादसा हुआ। 

यह है मरने वालों की सूची
महेश (35)
किशनलाल (50)
नीरेश (17)
राम खिलाड़ी (75)
मल्लू(12)
नेत्रपाल (40) 

कार के नीचे दब गए थे 11 लोग
नहर में कार गिरने के बाद उसमें सवार सभी 11 लोग दब गए थे। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। सभी 11 लोगों को अस्पताल ले ले गई। जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 5 लोगों का इलाज चल रहा है।