यूपी के महराजगंज में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रकीर्ण वाद दर्ज हुआ है। सिविल कोर्ट के वकील विनय कुमार पांडेय ने 156 (3) के तहत एप्लीकेशन देकर यह वाद (केस) दर्ज करवाया है।

महाराजगंज (Uttar Pradesh). यूपी के महराजगंज में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रकीर्ण वाद दर्ज हुआ है। सिविल कोर्ट के वकील विनय कुमार पांडेय ने 156 (3) के तहत एप्लीकेशन देकर यह वाद दर्ज करवाया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 9 अक्टूबर को इस वाद पर अगली सुनवाई होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 10 इंदिरा नगर के रहने वाले विनय कुमार पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने बयानों से भारत में हमेशा राष्ट्रद्रोह और दो वर्गों के बीच वैमनस्यता फैलाने का काम करते हैं। जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा है। सुनवाई के बाद सीजेएम ने इस मामले में सदर कोतवाल से आख्या मांगी है।