केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट एनाउंस कर दी है। 15 फरवरी 2020 से 10वीं और 12वीं के एग्जाम शुरू होंगे। 10वीं के एग्जाम 20 मार्च और 12वीं के एग्जाम 30 मार्च को खत्म होगी। cbse.nic.in पर जाकर एग्जाम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

लखनऊ (Uttar Pradesh). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट एनाउंस कर दी है। 15 फरवरी 2020 से 10वीं और 12वीं के एग्जाम शुरू होंगे। 10वीं के एग्जाम 20 मार्च और 12वीं के एग्जाम 30 मार्च को खत्म होगी। cbse.nic.in पर जाकर एग्जाम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पास होने के लिए लाने होंगे 33 परसेंट नंबर
एग्जाम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। हर स्टूडेंट को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। एग्जाम पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम को अलग-अलग क्लियर करना होगा। छात्रों को पास होने के लिए 33 परसेंट नंबर लाने होंगे। 

इस बार बदल गया है बोर्ड का पैटर्न 
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास के पैटर्न में बदलाव किए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया, CBSE ने छात्रों की गहन सोच और तर्क क्षमता को बढ़ाने के लिए 2019-20 सत्र से 10वीं और 12वीं क्लास के पैटर्न में बदलाव किए हैं।