ममता बनर्जी की मांग को केंद्र सरकार ने  ठुकरा दिया है। गृह मंत्रालय ने साफ करते हुए कहा है, कि पश्चिम बंगाल का नाम नहीं बदला जाएगा।

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के नाम बांग्ला रखने की ममता बनर्जी की मांग को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है। ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर केंद्र में प्रस्ताव दिया था, जिसे गृह मंत्रालय ने नकार दिया है। गृह मंत्रालय ने साफ करते हुए कहा है, कि पश्चिम बंगाल का नाम नहीं बदला जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं इससे पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सरकार की तरफ से राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि किसी भी राज्य का नाम परिवर्तन करने के लिए संवैधानिक संशोधन की जरुरत होती है। इससे पहले भी साल 2011 में राज्य का नाम पश्चिम बंगो रखने का प्रस्ताव ममता सरकार ने दिया था, जिसे तब की तत्कालीन यूपीए सरकार ने खारिज कर दिया था।