चंदौली में एक पुलिस ने एक गरीब कन्या का विवाह करवाया। लड़की के कन्यादान के लिए डीएसपी त्रिपुरारी सिंह पत्नी के साथ खुद कानपुर से सकलडीहा पहुंचे। इस बीच जमानियां कोतवाल वंदना सिंह भी वहां मौजूद रहीं।

चंदौली: अक्सर अपने कारनामों की वजह से चर्चाओं में रहने वाली पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार पुलस अपनी दरियादिली के चलते लोगों के बीच चर्चाओं का केंद्र बनी है। चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नरैना गांव में पटेल समाज की गरीब बेटी की शादी में पुलिस ने अहम जिम्मेदारी निभाई। गरीब बेटी के कन्यादान से लेकर सारा खर्च यह पुलिस के द्वारा उठाया गया। पूर्व क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी सिंह अपने पत्नी के साथ इस आयोजन में शामिल भी हुए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी की शादी के डीएसपी ने कानपुर से सकलडीहा तक की यात्रा

शादी के दौरान चंदौली की जमानियां कोतवाल वंदना सिंह भी नजर आईं। उन्होंने भी इस बेटी की शादी धूमधाम से कराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। गौरतलब है कि योगी सरकार में अपराधियों पर लगाने लगाने के साथ ही पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग का भी रोल निभा रही है। इसी क्रम में पुलिस की ओऱ से यह काम किया गया है। पुलिस के इस काम की तारीख करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। डीएसपी त्रिपुरारी पांडेय ने गरीब बेटी की शादी करवाने के लिए कानपुर से सकलडीहा तक की यात्रा की। इस बीच जमानिया कोतवाल वंदना सिंह भी इस शादी के लिए सकलडीहा पहुंची। दोनों ने अपने दिए वचनों का निर्वाह किया और गरीब कन्या का सकुशल विवाह करवाया। 

भाव विभोर होकर कहा- निभा रहे हैं अपना वचन

बताया गया कि धन अभाव के चलते गरीब कन्या की शादी नहीं हो पा रही थी। यह बात जानकर त्रिपुरारी पांडेय भाव विभोर हो गए और उन्होंने बेटी की शादी कराने का वचन दिया। इस वचन को निभाने के लिए ही वह पत्नी के साथ सकलडीहा पहुंचे। दोनों ने मिलकर कन्यादान और शादी की रस्मों को पूरा करवाया। त्रिपुरारी सिंह ने बताया कि उन्होंने गरीब बच्चियों की शादी का संकल्प ले रखा है। जब भी कोई परिवार उन्हें याद करता है तो वह अपने संकल्प को पूरा करने के लिए वहां पहुंच जाते हैं। 

रात में हुई शादी के चंद घंटे बाद उजड़ा दुल्हन का सुहाग, दूल्हे की मौत के बाद सदमे में परिजन

आयकरदाता ही नहीं मुर्दों को भी दी जा रही थी किसान सम्मान निधि, जानिए कैसे हुए खुलासा