मुख्यमंत्री समीक्षा के बाद रात में स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे कहां जाएंगे को लेकर अधिकारी परेशान हैं।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसरीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह रात में ही स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां जाएंगे सीएम को लेकर परेशान हैं अफसर
मुख्यमंत्री समीक्षा के बाद रात में स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे कहां जाएंगे को लेकर अधिकारी परेशान हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सीएम कहां जाएंगे उनके आने के बाद ही तय होगा। 

रैन बसेरा देखेंगे सीएम
एक दिन पहले लखनऊ में सीएम ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया था। इसके मद्देनजर संभावना सजाई जा रही है कि वे वाराणसी में भी रैन बसेरा का निरीक्षण करेंगे। 

सुबह गोरखपुर जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री अगले दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर चले जाएंगे। मुख्यमंत्री बीते माह नवंबर में 27, अक्टूबर में 28 और सितंबर में 16 तारीख को भी दो दिवसीय दौरे पर आए थे।