उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्लास्टिक का कचरा और उससे उत्पन्न दुष्प्रभाव संपूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय है। यह कचरा नदियों महासागरों के साथ-साथ समूची प्रकृति के लिए घातक है। विभिन्न माध्यमों से मानव खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने के बाद यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक होता है।  

लखनऊ: सिंगल यूज प्लास्टिक (Single use Plastic) के एकत्रीकरण और इसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के प्रशासनिक अफसरों (District Administration) के साथ आम लोग भी जागरूक होते हुए नजर आ रहे हैं। विभागीय अफसरों की ओर से धड़ल्ले से हो रही कार्रवाई के बीच आम व्यापारी सड़कों पर उतर कर अभियान चलाते हुए लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों को समझाने में जुट गए हैं। इसी बीच यूपी के रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए संकल्पित हों। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम योगी ने बताया सिंगल यूज प्लास्टिक कितना घातक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्लास्टिक का कचरा और उससे उत्पन्न दुष्प्रभाव संपूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय है। यह कचरा नदियों महासागरों के साथ-साथ समूची प्रकृति के लिए घातक है। विभिन्न माध्यमों से मानव खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने के बाद यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक होता है। इन्हीं दुष्प्रभावों से बचने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक की विभिन्न वस्तुओं के उपयोग पर भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से प्रतिबंध लगाया गया है। 

ट्वीट कर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया साझा किए गए वीडियो में कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक नदियों, महासागरों के साथ-साथ समूची प्रकृति के लिए घातक है।इससे उत्पन्न कचरा एवं इसका दुष्प्रभाव सम्पूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि आइए, अपने उत्तर प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने हेतु संकल्पित हों। 

Scroll to load tweet…

'रेस फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश' महाअभियान की हुई शुरुआत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि 'रेस फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश' महाअभियान का शुभारंभ हो चुका है। इस महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश की 734 नगर निकायों द्वारा यूपी में प्लास्टिक कलेक्शन, ड्राइव, महासफाई अभियान, ईको मेला, बर्तन थैला बैंक की स्थापना, घाटों की सफाई, स्वच्छताकर्मियों को सम्मान, अप साइकलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही इस अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों जैसे कैंपोजिटेबल कैरी बैग इत्यादि के समन में जागरूकता अभियान भी चलाया गया है।

कुशीनगर: बारात में डांसर के साथ नाचने से मना करने पर युवक ने मचाया उत्पात, विरोध करने पर दिखाई दबंगाई

संतकबीरनगर: महिला होमागार्ड से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही पर FIR, पीड़िता ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप