मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस की सभी को हार्दिक बधाई दी है। संविधान दिवस पर हुए कार्यक्रम में उन्होने कहा कि 2017 से पहले यूपी के नागरिकों को संदेह की नजर से देखा जाता था। अब उत्तर प्रदेश की छवि बदल चुकी है। यूपी को बीमारू प्रदेश समझा जाता था अब प्रदेश में कम्पनियां निवेश के लिए आती हैं।

लखनऊ। देश में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने सभी को हार्दिक बधाई दी है। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के समय कुछ लोग ऐसे भी थे जो अंग्रेजों के पिट्ठू बनकर भारत को एक नही रखना चाहते थे। उन्हें भारतीयों की एकता पसन्द नहीं थी। एक बड़ा तबका भारत को एक भारत के रूप में रखने का काम कर रहा था। यह आजादी एक भारत, सशक्त भारत, अखंड भारत उसी की देन है। भारत का वर्तमान स्वरूप बनाना बड़ा कठिन कार्य रहा होगा। क्रांतिकारियों, देश को बनाने वालों ने बड़ी साधना की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनता को बताया संविधान का संरक्षक- सीएम

उन्होने कहा कि भारत के संविधान निर्माता दूरदर्शी थे, इसलिए उन्होने प्रत्येक परिस्थिति के अनुसार कठोर और लचीली व्यवस्था दिया है। संविधान की मूल प्रति भारत की आत्मा है। पीएम मोदी ने बाबा साहेब की स्मृति में स्मारक की आधारशिला रखी है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। सीएम योगी ने कहा कि भारत के संविधान का संरक्षक भारत की जनता को माना गया है। भारत के संविधान में जनता को बहुत बड़ा अधिकार है। उन्होने कहा कि संविधान से हम सभी को समान मताधिकार और अधिकार प्रदान किए है। 

यूपी को समझा जाता था बिमार प्रदेश- सीएम

सीएम ने कहा कि यूपी विधानसभा ने संविधान के मूल्यों पर विशेष सत्र भी आयोजित किया। 2017 से पहले यूपी के नागरिकों को संदेह की नजर से देखा जाता था। अब उत्तर प्रदेश की छवि बदल चुकी है। यूपी को बीमारू प्रदेश समझा जाता था अब प्रदेश में कम्पनियां निवेश के लिए आती हैं। यूपी निवेश की भारी संभावनाओं से भरा है। उत्तर प्रदेश आज निवेशकों की पसंद है। यूपी की कानून व्यवस्था आज नजीर बन गई है। यहां अपराधियों पर सख्ती कार्रवाई होती है। सीएम योगी ने कहा कि आज 44 योजनाओं में देश में नम्बर एक पर है।