प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा धारण किया है। यह भगवा उनका नहीं है। भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बगवा वाले बयान का सीएम योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया है। साथ ही बताया कि वे भगवा वस्त्र को क्यों धारण करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि 'सब कुछ त्याग कर सीएम योगी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। वह न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वे लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे
प्रियंका वाड्रा का बिना नाम लिए सीएम ने उनपर कमेंट किया है। एक और ट्वीट में लिखा कि संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?

प्रियंका ने दिया था यह बयान
लखनऊ दौरे के दौरान प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा धारण किया है। यह भगवा उनका नहीं है। भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है। कृष्ण, राम और शिव के देश में हिंसा और बदले की जगह नहीं है। महाभारत में भी कृष्ण ने रण क्षेत्र में बदला लेने की बात नहीं कीष बदले की भावना इस देश की परंपरा नहीं रही है। यह देश प्रेम, करुणा और अहिंसा की बात करता है। इसिलए मुख्यमंत्री को यह समझनी चाहिए।
(प्रतीकात्मक फोटो)