बसों में सफर के दौरान और बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए परिवहन निगम को चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे देशों में कोविड के नए वैरिएंट की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सीएम योगी ने बस स्टेशनों पर भी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कई आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठंड दस्तक दे रही है, ऐसे में ज्यादा कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए बसों में हेडलाइट्स की उचित व्यवस्था हो, बसों की सीटें फटी या टूटी न हों, जिससे सफर के दौरान किसी भी अनहोनी का खतरा न हो। साथ ही सीएम ने संबन्धित अधिकारियों को समय-समय पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की मॉनीटिरिंग करते रहने के भी निर्देश दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CM योगी बोले- यात्रियों को ना हो असुविधा
सीएम ने कहा कि परिवहन निगम (transport corporation) की बसों में सफर करने के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार से असुविधा नहीं होनी चाहिए। अधिकारी इसका हर हाल में ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने के साथ उनके सफर को आरामदायक बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएं। 

बेहतर सुविधाएं देने पर हमेशा रहा जोर
आपको बता दें बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बड़े प्रयास कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने पर हमेशा उनका जोर रहा है। उनके निर्देश पर प्रदेश में बस स्टेशनों का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। योगी सरकार पर्यटकों और यात्रियों के लिए अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा भी बनाने जा रही है। राज्य सरकार की ओर से मिशन शक्ति के तहत बसों में महिलाओं को समय-समय पर निशुल्क यात्राओं का तोहफा भी दिया जाता रहा है।