जनकल्याण एवं विकास कार्यों से संबंधित उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर आगामी चुनाव में एक बार फिर पार्टी के प्रति वश्विास अर्जित करने के लिये पूरे प्रदेश में छह जनवश्विास यात्रायें शुरु की हैं। 

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव (Vidhansabha chunav) के मद्देनजर राज्य सरकार जनवश्विास यात्रा (Janvishvas Yatra) कर रही है। पिछले पांच साल के कामों के आधार पर जनता का भरोसा जीतने के लिये भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से शुरु की गयी जनवश्विास यात्रा आज सोनभद्र जनपद से गुजरेगी। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ (CM Yogi Aditiyanath) इस यात्रा में शामिल होंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक योगी दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा की जनवश्विास यात्रा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री सोनभद्र जिले में कुछ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इनमें एक मेडिकल कॉलेज समेत करीब 513 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने योगी सरकार की जनकल्याण एवं विकास कार्यों से संबंधित उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर आगामी चुनाव में एक बार फिर पार्टी के प्रति वश्विास अर्जित करने के लिये पूरे प्रदेश में छह जनवश्विास यात्रायें शुरु की हैं। ये यात्रायें पार्टी के वरष्ठि नेताओं की अगुवायी में प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक सोनभद्र पहुंचने से पहले योगी दिन में 11 बजे लखनऊ स्थित के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

किसान अन्नदाता के साथ ही उर्जादाता भी बनेगा
नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि फिर से एक बार डबल इंजन की सरकार बना दें मैं पांच लाख करोड़ के काम और कराऊंगा। मैं ऐसा मंत्री हूं जिसके पास ऐसा विभाग है जिसके पास पैसे की कोई कमी नहीं। देश में निरंतर विकास कार्य जारी रहेंगे। सड़कों का जाल बिछने के साथ ही किसान अन्नदाता के साथ ही उर्जादाता भी बनेगा। कहा कि आने वाले समय मे पेट्रोल नहीं रहेगा तो यूपी के किसानों द्वारा तैयार किये गए इथेनॉल पर बाइक व स्कूटर चलेगा। किसान के इथेनाल से प्लास्टिक भी तैयार होगा। किसान अब ग्रीन हाइड्रोजन भी तैयार करेगा। यूपी विकास की ओर जा रहा है। आप से आह्वान है कि आगामी विधान सभा चुनाव में आप फिर से डबल इंजन की सरकार को बनायें। कहा, मेरे विभाग में पैसों की कमी नहीं है। आप के जिले के सांसद, मंत्री व विधायक ने जो भी मांगें की हैं उनको जल्द ही पूरा करूंगा। इसके पूर्व नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री ने 1538 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

बड़ी भूमिका के लिए बड़ा विज़न 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी भूमिका के लिए बड़ा विज़न चाहिए। पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी इसलिए वो अपने परिवार तक सीमित थे। साथ ही ये नया यूपी (New UP) है,यहां बुलडोज़र सड़क भी बना रहा है, और माफियाओं, अपराधियों के छाती पर भी चलेगा।