कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक महिला ने कांग्रेस पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। हैरान होने की जरूरत नहीं है, पुलिस ने दर्ज की गई एफआईआर में आरोपी के नाम के बॉक्स में कांग्रेस लिखा है। 

रायबरेली (Uttar Pradesh). कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक महिला ने कांग्रेस पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। हैरान होने की जरूरत नहीं है, पुलिस ने दर्ज की गई एफआईआर में आरोपी के नाम के बॉक्स में कांग्रेस लिखा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली पीड़ित महिला ने कहा, 14 फरवरी की शाम मैं अपने पशु लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कल्लू के बेटे कांग्रेस ने मुझे रास्ते में दबोच लिया और मुंह दबाकर मेरे साथ दुष्‍कर्म किया। मैं उससे दया की भीख मांगती रही, लेकिन नशे में धुत कांग्रेस को मुझपर दया नहीं आई। दुष्कर्म के बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर वो फरार हो गया।

पुलिस का क्या है कहना
सीओ विनीत सिंह ने बताया, पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कांग्रेस फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।