कांग्रेस ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया कि बिना सरकारी बसें और सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में दस हजार से अधिक लड़कियां 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर लड़की इस नारे के साथ है। इसी ट्वीट में आगे कहा गया कि योगी जी लड़कियों से इतने डरे हैं कि लखनऊ में मैराथन की अनुमति रद्द कर दी। लेकिन लड़कियां लड़ेंगी। 

लखनऊ: कांग्रेस (Congress) पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) पर लड़कियों का मैराथन नहीं होने देने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि बिना सरकारी बसों और सरकारी व्यवस्थाओं के दस हजार से अधिक लड़कियां झांसी में मैराथन में दौड़ने उतरीं। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया गया कि योगी जी भीड़ जुटाकर लैपटॉप और मोबाइल (Laptop and Mobile) बांट सकते हैं लेकिन मैराथन नहीं होने दे रहे हैं। लड़कियों के साथ इतना अन्याय क्‍यों। कांग्रेस ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया कि बिना सरकारी बसें और सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में दस हजार से अधिक लड़कियां 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर लड़की इस नारे के साथ है। इसी ट्वीट में आगे कहा गया कि योगी जी लड़कियों से इतने डरे हैं कि लखनऊ में मैराथन की अनुमति रद्द कर दी। लेकिन लड़कियां लड़ेंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1090 चौराहे से शुरू होनी थी प्रतियोगिता 
गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति निरस्‍त किए जाने के बाद शनिवार की शाम को कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पुलिस आयुक्‍त के कैंप कार्यालय (Lucknow Police Commissioner's Camp Office) के समक्ष प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार (BJP Government) पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति इसलिए नहीं मिली क्योंकि प्रदेश की लड़कियों का झुकाव कांग्रेस की तरफ दिख रहा है। कांग्रेस महासचिव एवं उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्देश पर पार्टी को रविवार को राजधानी के गौतमपल्‍ली थाना इलाके के 1090 चौराहे से लड़कियों की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करना था।

मैराथन दौड़ नहीं बल्कि बंद स्थान पर करें कोई कार्यक्रम
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अनुमति निरस्त होने के बावजूद बहुत सी लड़कियां रविवार की सुबह 1090 चौराहे पर पहुंची और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने मैराथन दौड़ की अनुमति मांगी थी लेकिन इजाजत नहीं दी गई तो वे लोग इसके विरोध में प्रदर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया कि वे मैराथन दौड़ न करें बल्कि 'बंद स्थान' पर कोई कार्यक्रम कर लें जिसकी अनुमति दे दी जाएगी। शनिवार की शाम को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को होने वाली 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' (Ladki Hun Lad Sakti Hun) मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पर योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा रोक लगाना भाजपा की महिला विरोधी सोच और लोकतंत्र में दोहरे मापदंड को प्रदर्शित करता है। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का किया शिलान्यास, कहा- यूपी की सरकार है बहुत असरदार