कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। इसी के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ध्रुवीकरण से सपा और भाजपा को फायदा होता है। इससे इनका वोट बैंक मजबूत होता है।  

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को यूपी की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक अलग राजनीतिक इकाई की तरह मतदान करना चाहिए। यही समय है कि वह अपने अधिकारों को समझें और राजनीति के मैदान में अपने उचित स्थान के लिए मांग करें। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा और सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को ध्रुवीकरण ही भाता है क्योंकि इससे दोनों ही दलों का वोट बैंक मजबूत होता है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि भाजपा को ध्रुवीकरण का फायदा उठाने से रोकने के लिए मौजूदा समय में प्रदेश की जनता को अलग तरह की राजनीति का विकल्प देने की आवश्यकता है। वहीं जब प्रियंका गांधी से योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व उनके कदम को कम करना चाहता है।