पत्रकारों ने जब पूछा कि उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए क्या कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होंगी। तो अजय लल्लू ने कहा कि चुनाव तो उन्हीं की देखरेख में लड़ा जाएगा।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियों ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांगेस राज्य में किसी भी बड़े दल सपा-बसपा से कोई गठबंधन नहीं करेगी। उनकी पार्टी बिना किसी के सहयोग के अपने दम पर सरकार बनाने की क्षमता रखती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'सिर्फ 5 विधायकों के साथ हमने विपक्ष की भूमिका निभाई'
मीडिया से बात करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अगले साल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गांधी की देख-रेख में चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं कांग्रेस उनके ही नेतृत्व में तीन दशक बाद राज्य में सरकार भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 5 विधायकों के साथ 49 विधायकों वाली सपा से ज्यादा प्रभावी और विपक्ष की भूमिका में साबित हुई है। हमने जनता के हक की आवाज शहर से लेकर गांव तक उठाई है। कांगेस पार्टी 'दमनकारी' यूपी सरकार को मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी के तौर पर उभरी है।

प्रियंका गांधी होंगी मुख्यमंत्री पद का चेहरा? तो दिया ये जवाब
पत्रकारों ने जब पूछा कि उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए क्या कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होंगी। तो अजय लल्लू ने कहा कि चुनाव तो उन्हीं की देखरेख में लड़ा जाएगा। क्योंकि बूथ से लेकर पार्टी कार्यालय तक के लोग उनको पसंद करते हैं। उनके आने से कार्यकार्तों में उत्साह आता है। मुख्यमंत्री पद के लिए किसे चेहरा बनाया जाएगा, इसका फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। अजय लल्लू ने शायरी वाले अंदाज में कहा कि यूपी में 'बदलाव की आंधी है, जिसका नाम प्रियंका गांधी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में राज्य में कांग्रेस संगठन मजबूत हुआ है।