मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के गढ़मलपुर गांव में गुरुवार को एक माता-पिता अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए जोगीरामपुरी दरगाह में ले जा रहे थे। बीमार बच्चा अर्द्धबेहोशी की हालत में था।

बिजनौर (Uttar Pradesh). यूपी के बिजनौर में अपने बच्चे को इलाज के लिए ले जा रहे मां बाप को भीड़ ने बच्चा चोर समझ जमकर पीटा। पुलिस ने भीड़ में शामिल 15 लोगों को नामजद करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के गढ़मलपुर गांव में गुरुवार को एक माता-पिता अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए जोगीरामपुरी दरगाह में ले जा रहे थे। बीमार बच्चा अर्द्धबेहोशी की हालत में था। ग्रामीणों ने बच्चे और उसके माता-पिता को पकड़ लिया और उन्हें बच्चा चोर समझते हुए उनकी जमकर पिटाई की। बाद में सूचना पर पहुंची ने जब उन्हें भीड़ से छुड़ाने की कोशिश की, तो भीड़ ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामले में पुलिस ने करीब 15 लोगों को नामजद करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 2 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।