दोनों का सिर धड़ से अलग था। सिर लाइन के अंदर और धड़ बाहर की इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन के करीब आने पर दोनों एक साथ पटरी पर लेट गए।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। हाथ पर लाल पेन से आइलवयू अरु लिखकर एक युवती अपने प्रेमी संग ट्रेन के आगे कूद गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धड़ से अलग था दोनों का सिर
जीआरपी को सूचना मिली कि मंगलवार देर रात केकेसी पुल और सदर पुल के बीच वॉशिंग लाइन के सामने कोई व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर सोमनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। देखा मेन लाइन पर करीब 24 साल की उम्र का एक युवक और करीब 22 साल की युवती के शव पड़े हैं। दोनों का सिर धड़ से अलग था। सिर लाइन के अंदर और धड़ बाहर की इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन के करीब आने पर दोनों एक साथ पटरी पर लेट गए।

नहीं हो सकी पहचान
दोनों के पास किसी तरह का सुसाइड नोट और कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इसके चलते दोनों की पहचान नहीं हो पा रही है। दोनों के शरीर पर किसी दूसरी चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। लड़की के हाथ पर लाल पेन से आइलवयू अरु लिखा है। जीआरपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक एवं युवती के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। 

(प्रतीकात्मक फोटो)