उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उस दौरान का है जब ब्रजेश पाठक मंच पर अपना संबोधन दे रहे थे। अजान की आवाज सुनकर वह बीच में ही रुक गए। उन्होंने भाषण रोक दिया। अजान पूरी होने के बाद उन्होंने आगे का भाषण दिया। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही उप मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ हो रही है। ब्रजेश पाठक जिस दौरान भाषण दे रहे थे तभी उन्हें अजान की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बीच में ही भाषण रोक दिया। इसके बाद जब अजान पूरी हो गई तो उन्होंने संबोधन को आगे बढ़ाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रजेश पाठक ने बीच में रोका भाषण 
एक और जहां पूरे देश में अजान और लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हो रहा है वहीं ऐसे में ब्रजेश पाठक का यह वीडियो काफी तारीफे बटोर रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाबा साहेब की जयंती को लेकर ही आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां भाषण देते हुए उन्होंने अजान की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही उप मुख्यमंत्री ने अपना भाषण बीच में रोक दिया। एक भाजपा समर्थक ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

ब्रजेश पाठक की हो रही सराहना 
सोशल मीडिया पर लोग इसे एक अच्छी पहल बता रहे हैं। उनका कहना है कि एक जहां देश में अजान और लाउडस्पीकर को लेकर बवाल हो रहा है। ऐसे में ब्रजेश पाठक के इस कदम की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने एक बार फिर अपने बेहतर होने का परिचय इस काम से दे दिया है। ब्रजेश पाठक ने जो कार्य किया उसने एक बार फिर राजधानी लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब को प्रदर्शित कर दिया है। लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं। लखनऊ में यह भाईचारा रामनवमी के अवसर भी देखने को मिला था। 

13 साल पुरानी लव मैरिज का हुआ दर्दनाक अंत, शराब के कारण हुए विवाद में पत्नी ने मारा चाटा तो पति ने की हत्या

गुटखा व्यापारी छापेमारी: नकदी और जेवर देख सन्न हुए अधिकारी , बेड और गद्दों के नीचे से मिले नोटों के बंडल

जौनपुर जिला अस्पताल में 4 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप, जानिए ऑक्सीजन बंद होने की अफवाह पर क्या बोले जिम्मेदार