घर के बाहर मासूम खेल रही थी। अचानक पहुंचे किशोर उसे बहला फुसलाकर घर के बाहर से उठा कर ले गया और उसने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया।

कासगंज (उत्तर प्रदेश)। किशोर ने घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दरिदें के हवस की शिकार हुई बच्ची की हालत नाजुक है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर के बाहर उठाकर ले गया था दरिंदा
मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां घर के बाहर मासूम खेल रही थी। अचानक पहुंचे किशोर उसे बहला फुसलाकर घर के बाहर से उठा कर ले गया और उसने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया।

घर पहुंची खून से लथपथ मासूम तो मचा हड़कंप
खून से लथपथ अवस्था में रोती-बिलखती मासूम घर पहुंची तो हड़कंप मच गया। पीड़िता ने रोती-बिलखती परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

जेल भेजा जा रहा आरोपी किशोर
सूचना पर कासगंज कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर आईपी सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं मासूम पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है>

(प्रतीकात्मक फोटो)