परिजन उसे घर ले आए।र पूछताछ में पता लगा कि किशोरी को पिंटू का चचेरा भाई वीरपाल बहलाकर ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पिंटू घर के बाहर रखवाली करता रहा। फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया।  

बदायूं (Uttar Pradesh) । जागरण में शामिल होने के लिए घर से निकली 14 साल की लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक वो मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बाद में वह इलाके के ही एक युवक के घर से रोती हुई निकली। आरोप है कि आरोपी का चचेरा भाई भी दरवाजे पर रखवाली कर रहा था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह घटना सिविल लाइंस थाना इलाके के एक गांव की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
आज पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाने पर की है। गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर में आरोप लगाया कि देर रात उसे पता लगा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं है। इसके बाद पता किया तो वो जागरण कार्यक्रम में भी नहीं दिखी। काफी तलाश के बाद किशोरी गांव के पिंटू के घर से रोती हुई निकली। 

पीड़िता ने सुनाई पूरी कहानी
परिजन उसे घर ले आए। पूछताछ में पता लगा कि किशोरी को पिंटू का चचेरा भाई वीरपाल बहलाकर ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पिंटू घर के बाहर रखवाली करता रहा। फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया। 

(प्रतीकात्मक फोटो)